नई दिल्ली, जुलाई 15 -- इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 6 विकेट से जीत दर्ज भारत ने 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में किया। भारत को 1-0 की बढ़त दिलाने में उन खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने टी20 में नाक कटवाई थी। 259 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 160 रन पर 4 विकेट खो दिए थे, कप्तान शुभमन गिल भी चोटिल होने की वजह से रिटायर हर्ट हो गए थे। ऐसे में टीम इंडिया दबाव में थी। उस समय अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 5वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इन दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन टी20 सीरीज में निराशाजनक रहा था। यह भी पढ़ें- ब्रूक ने बताया ENG की हार का कारण, बोले- 'जब आप 20 रन 5 विकेट गिरा देते हैं तो.'इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में फ्लाप रहे थे अक्षर और सुंदर पहले वनडे में अर्धशतक और...