खगडि़या, जुलाई 19 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले में टी.बी. मुक्त भारत अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए दो मोबाइल हैंडहेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे वाहनों को डीएम विक्रम विरकर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने स्वयं अपना एक्स-रे कराकर आमजन को यह संदेश दिया कि टी.बी. की समय पर स्क्रीनिंग एवं जांच ही इस बीमारी से बचाव और उपचार का सबसे प्रभावी माध्यम है। डीएम ने कहा कि राज्य स्तर पर खगड़िया जिले के 75 गांवों को उच्च जोखिम श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इन गांवों में मोबाइल हैंडहेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे के माध्यम से घर के निकट ही जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जा सके। यह भी पढ़ें- टीबी से बच...