नई दिल्ली, जनवरी 23 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी को नागपुर में खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के आखिरी ओवर में रिंकूं सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पारी का 20वां ओवर फेंकने आए डैरिल मिचेल को आंड़े हाथों लेते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहली दो गेंदों में 2 छक्के लगाकर मिचेल की लाइन लेंथ बिगाड़ दी। हालांकि, अगली गेंद उन्होंने वाइड समझकर छोड़ दी, लेकिन अंपायर ने उसे वाइड करार नहीं दिया। ओवर की चौथी गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका लगाया जबकि पांचवीं गेंद चूक गए। हालांकि, आखिरी गेंद पर चौका लगाकर रिंकू ने अपने बल्ले से 20 रन बनाए और 1 वाइड के सहारे पूरे ओवर से 21 रन बने। एक ओवर में 20 रन बनाकर रिंकू सिंह ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में 20 या उससे ज्यादा रन बनाने का यह कारनामा त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.