नई दिल्ली, फरवरी 18 -- टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुल रहा है। नीदरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में एक बार फिर वे शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने अब तक तीन मैच खेले हैं और खाता तक नहीं खोल सके हैं। यानी लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बना लिया है। अभिषेक शर्मा अब टी-20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बैटर बन गए हैं। नीदरलैंड के खिलाफ एक और डक के बाद अभिषेक के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। वे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ऊपर रोहित शर्मा, विराट कोहली और संजू सैमसन के नाम है। अभिषेक शर्मा अब तक टी-20I में 6 बार शून्य के स्कोर पर आउट हो च...