नई दिल्ली, मार्च 5 -- भारत आज गुरुवार, 05 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ रहा है। भारतीय टीम ने इस पूरे विश्व कप के दौरान एक मुकाबला हारी है, बाकी के सारे मैच जीतकर आ रही है। भारत का कोई भी बल्लेबाज ओवरऑल टॉप-5 में नहीं है, क्योंकि इस बार टीम प्रदर्शन ने जीत दिलाई है। हालांकि, इस विश्व कप में भारत की ओर से सर्वाधिक रन किन 5 बल्लेबाजों ने बनाए हैं सेमीफाइनल से पहले आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। टी-20 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम के लिए इस विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिसकी सभी 7 पारियों में 231 रन बनाए हैं। इस विश्व कप में उनक...