नई दिल्ली, मार्च 8 -- भारत ने टी-20 विश्व कप तीसरी बार जीतकर इतिहास रच दिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर यह कीर्तिमान स्थापित किया। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही जसप्रीत बुमराह टी-20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा श्रीलंका के महान गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पीछे करते हुए किया। जसप्रीत बुमराह ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में अब तक कुल 40 विकेट हासिल किए हैं और वे इसके साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ये चालीस विकेट 5.66 के इकोनॉमी रेट के साथ बनाए हैं, जो खास ब...