नई दिल्ली, फरवरी 25 -- मंगलवार, 24 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने ना सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि इतिहास में भी अपना नाम दर्ज करा दिया। वे इस विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान बन गए हैं। इतना ही नहीं, ब्रुक इस शतक के साथ टी-20 विश्व कप के इतिहास में शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं। इससे पहले किसी भी कप्तान ने शतकीय पारी नहीं खेली थी। इस शतक के साथ उन्होंने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। यह भी पढ़ें- इससे आप विश्व कप नहीं जीत जाएंगे, सलमान आगा की वाइफ ने पाकिस्तानी फैंस को लताड़ा हैरी ब्रुक से पहले टी-20 विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के नाम था। गेल ने साल 2010 में भारत के खिलाफ कप्तान के तौर पर 98 रनों की तूफानी पारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.