नई दिल्ली, जनवरी 27 -- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस बार भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहे हैं। क्रिकेट फैंस के बीच इस विश्व कप को लेकर अभी से काफी उत्साह है। इस बीच उन खास खिलाड़ियों की चर्चा भी तेज हो गई है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मंच पर एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग देशों की जर्सी पहनकर टी20 वर्ल्ड कप खेला है। कौन हैं ये खिलाड़ी आगे हम बताते हैं। इस सूची में सबसे अनुभवी नाम 41 साल के ऑलराउंडर रोलोफ वेन डर मिर्वे का है। मिर्वे ने साल 2009 में पहले साउथ अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप खेला और फिर 2022 व 2024 में नीदरलैंड्स की टीम का प्रतिनिधित्व किया। न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार कोरी एंडरसन ने 2016 में कीवी टीम के लिए खेलने के बाद 2024 के वर्ल्ड कप में अमेरिका की ओर से मैदान ...