हाजीपुर, मार्च 9 -- महनार । संवाद सूत्र आईसीसी मेंस टी-20 विश्व कप का मैच देखने के दौरान हुए विवाद में रविवार की देर रात महनार थाना क्षेत्र के जक्कोपुर गांव में एक 18 वर्षीय मूक-बधिर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर केशव कुमार ठाकुर घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या-18 जक्कोपुर निवासी बृजकिशोर राय के 18 वर्षीय मूक-बधिर पुत्र कुन्दन कुमार की हत्या के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस कैंप कर रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जक्कोपुर गांव में कुछ युवक मोबाइल प...