मेरठ, मार्च 25 -- आईआईएमटी विश्वविद्यालय एवं मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में बुधवार को खेले गए मुकाबले रोमांचक रहे। पहले मैच में व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर ने साकेत रॉयल चैंप्स को 10 रन से हराया, जबकि दूसरे मैच में बीबीसी एलीट ने क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा को सात विकेट से हराकर प्वाइंट टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर ने 10 रन से दर्ज की जीतपहले मुकाबले में व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर ने 173 रन बनाए। टीम से निर्देश बैसोया ने 46, शशांक ने 36 और हर्ष त्यागी ने 30 रन बनाए। साकेत रॉयल चैंप्स के लिए अश्वनी सैनी और शुभम मावी ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में साकेत रॉयल चैंप्स के कप्तान समीर चौधरी ने 56 और हरदीप सिंह ने 45 रन बनाकर टीम को मैच में बनाए रखा। अंत में व्हाइट डॉट श...