मेरठ, अप्रैल 1 -- आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का फाइनल मुकाबला बुधवार को आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेला गया। खिताबी भिड़ंत में मेरठ कैंट कमांडोज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर को 81 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ कैंट कमांडोज़ ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 233 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अक्षु बाजवा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 66 रन की अहम पारी खेली। इसके अलावा प्रिंस यादव ने 41 और अंकुर चौहान ने 22 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर की टीम की शुरुआत तेज रही, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। कप्तान हर्ष त्यागी ने 68 र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.