गौरीगंज, मार्च 8 -- अमेठी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार की शाम खेले जाने वाले टी-20 क्रिकेट विश्व कप फाइनल मुकाबले से पहले अमेठी में क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत की कामना को लेकर सुन्दरकाण्ड का पाठ कर हवन पूजन किया। रविवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ-हवन तथा सुन्दर काण्ड पाठ किया गया। हनुमान जी से टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी और व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहे। पूजा स्थल पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के पोस्टर और बैनर भी लगाए गए थे। महेश सोनी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला टी-20 विश्व कप फाइनल पूरे देश के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.