बगहा, मार्च 30 -- मझौलिया। प्रीमियम लीग टी-20 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला में मोतिहारी और अहवर शेख की टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में हर पल उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को यादगार बना दिया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मोतिहारी की टीम शुरुआत में लय पकड़ती दिखी, लेकिन अहवर शेख की टीम के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे मोतिहारी की टीम दबाव में आ गई। अंतत: पूरी टीम 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहवर शेख की टीम ने संतुलित शुरुआत की। हालांकि बीच के ओवरों में कुछ अहम विकेट गिरने से मुकाबला एक बार फिर रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। मै...