कानपुर, मई 31 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आरवीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से चल रही संदेश फाउंडेशन अंडर-19 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को हुए ट्रायल में 125 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ​​खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपना टीम में स्थान पक्का किया।राहुल सप्रू मैदान में हुए ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं इंदरपाल सिंह गहलोत और पीएस नेगी के सामने बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया। आयोजकों के अनुसार चयनित खिलाड़ियों की विभिन्न टीमें गठित कर जून के दूसरे सप्ताह से प्रतियोगिता के मुकाबले शुरू कराए जाएंगे। सभी मैच टी-20 प्रारूप में खेले जाएंगे। खिलाड़ियों को रंगीन ड्रेस में मैदान पर उतरना होगा। प्र...