वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को परिचालन विभाग और विद्युत पॉवर ने अपने-अपने मैच जीत लिए। पहले मैच में विद्युत टीआरडी (कर्षण) ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाए। 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए परिचालन विभाग की टीम ने 15.1 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीता। परिचालन विभाग के गजानन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे वॉलीबॉल टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी भारतेंदु शेखर पांडेय ने दिया। दूसरे मैच में विद्युत लोको शेड ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में विद्युत पावर की टीम ने 16.4 ओवन में चार विकेट पर 178 रन बना लिए। विद्युत...