मुंगेर, जनवरी 31 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के गांधी फुटबॉल स्टेडियम धरहरा में शुक्रवार को आयोजित विंटर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन ग्रुप डी के मुकाबले खेले गए। दिन का पहला प्री क्वार्टर फाइनल मैच लगमा और खैरा क्रिकेट इलेवन के बीच खेला गया। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि अमरीश सिन्हा, प्रबंधक एचडीएफसी बैंक, पूर्वेंदु नारायण सिंह, उपाध्यक्ष मुंगेर फुटबॉल एसोसिएशन सह मुंगेर एथलेटिक एसोसिएशन, नीरज कुमार सिंह, दिव्य प्रकाश सिंह एवं रजत सिंह ने मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लगमा इलेवन ने 7 विकेट खोकर 97 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी खैरा क्रिकेट टीम 65 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह लगमा की टीम ने 32 रन से मुकाबला जीत लिया। इस मैच में लगमा टीम के राहुल क...