सोनभद्र, फरवरी 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी चौकी अंतर्गत शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह ड्यूटी से लौट रहे एक होमगार्ड की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया। ग्राम लोढ़ी निवासी हरेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना दी कि खुशबू बाग नर्सरी रोड स्थित उनकी चाय की दुकान के सामने सड़क पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतक की पहचान रामसूरत यादव (55 ) पुत्र रामधनी यादव निवासी ग्राम गोटी बांध, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। वह नगवा कंपनी में तैनात होमगार्ड थे और गुरुवार की रात उन...