मेरठ, मार्च 10 -- इंस्टाग्राम पर टी-टाइम गैंग ने लड़कियों के निजी संबंधों पर टिप्प्णी करते हुए उनके फोटो सीनियर के पास होने का दावा किया है। टी-टाइम गैंग के निशाने पर कैंपस के सभी विभागों की लड़कियां थी। इंस्टाग्राम पर लड़कियों के पार्किंग में बैठे रहने और उनके ब्वॉयफ्रेंड तक पर टिप्पणियां की गई हैं। बीबीए की छात्रा के दोस्त का मजाक उड़ाते हुए लिखा गया कि कैंपस में तुम्हें यही मिला था कालू पुरी। अर्थशास्त्र विभाग की एक छात्रा के बारे में पोस्ट डालते हुए पूछा गया कि यह सिंगल है या नहीं। टी-टाइम के इस गैंग की इंस्टाग्राम आईडी पर 191 फॉलोवर थे। 196 इनको फॉलो कर रहे थे। इस आईडी पर कुल 21 पोस्ट डाली गई थी। कैंपस के जागरुक छात्रों ने इस गैंग की आईडी से जुड़कर मामले का खुलासा कर सार्वजनिक किया। हालांकि विवि प्रशाासन इस मामले में मौन है। मंगलवार ...