गुमला, मई 14 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के चेटर निवासी मुरली गोप की 16 वर्षीय बेटी सालू कुमारी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पिता ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।आवेदन में बताया गया है कि 12 मई को सालू कुमारी उर्सुलाइन स्कूल से टीसी लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर किशोरी की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...