जमुई, अप्रैल 8 -- बरहट। निज संवाददाता प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलबरिया में जन्मतिथि सुधार के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आते ही शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। गांव निवासी विपिन कुमार राम ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर 500 की मांग करने का आरोप लगाया है। अभिभावक के अनुसार उनके पुत्र राजीव कुमार ने आठवीं कक्षा पास की है। विद्यालय द्वारा जारी टीसी में जन्मतिथि 15.03.2012 दर्ज है।जबकि आधार कार्ड में 15.03.2013 अंकित है। अभिभावक का कहना है कि आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि सही है और उसी के अनुरूप सुधार कराने के लिए वे प्रधानाध्यापक से मिले थे। आरोप है कि सुधार कराने के लिए 500 रुपए देने को कहा गया और यह भी बताया गया कि जिला स्तर पर खर्च लगता है।मामले को और गंभीर तब माना जा रहा है जब कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया प...