रामपुर, अप्रैल 11 -- टीसी को लेकर हुए विवाद में निजी स्कूल में छात्र के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ गया। परिवार की शिकायत और वायरल वीडियो देख भीम आर्मी के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने स्कूल गेट पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सीओ से उनकी नोकझोंक हो गई। मामला तूल पकड़कर देख प्रधानाचार्य ने माफी मांगकर जान छुड़ाई। हालांकि कार्यकर्ताओं के उग्र तेवर देखकर प्रधानाचार्य और शिक्षक को बाहर नहीं लाया गया, खिड़की के अंदर से माफी मांगवाई गई। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मामला शाहबाद के मंगोली स्थित शहीद भगत सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज का है। नगर के मोहल्ला भीतरगांव निवासी सुरेश प्रजापति का बेटा कपिल आठवीं कक्षा में पढ़ता था। आरोप है कि आठ अप्रैल को टीसी लेने पहुंचे छा...