सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सीतामढ़ी,। डुमरा प्रखंड के मध्य विद्यालय खैरवा में स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) के नाम पर छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।वायरल वीडियो के आधार पर हुई जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका आरती रचना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा है कि मामला 8 अप्रैल का है, जब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आया, जिसमें विद्यालय में टीसी जारी करने के लिए छात्रों से 200 रुपये लिए जाने का आरोप लगाया गया था।वीडियो वायरल मामले में डुमरा बीईओ को तत्काल जांच का निर्देश दिया गया। जांच के बाद भेजे गए प्रतिवेदन में स्पष्ट हुआ कि छात्रों से पैसे मांगने की बात सत्य पाई गई है। विद्यालय में अन्य अनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.