टीसी के अभाव में भी होगा नामांकन, छूटे बच्चों को स्कूल से जोड़ने का निर्देश
बेगुसराय, जून 20 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे, इसे लेकर शिक्षा विभाग ने विशेष पहल शुरू की है। शनिवार को कारगिल विजय भवन में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि नामांकन से छूटे सभी बच्चों का हर हाल में विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाए।
बच्चों का नामांकन उन्होंने कहा कि सातवीं कक्षा तक के ऐसे बच्चों के पास यदि स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) उपलब्ध नहीं है तो विशेष परिस्थितियों में उनके अभिभावकों द्वारा दिए गए शपथ पत्र के आधार पर भी नामांकन लिया जा सकता है। इससे उन बच्चों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश पूर्व विद्यालय से टीसी प्राप्त नहीं कर सके हैं। बैठक में डीईओ ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जिले का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.