टीसीसी प्रीमियर लीग में टीसीसी हीरोज की शानदार जीत
गुमला, मई 17 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के तेलंगा खडिया स्टेडियम में आयोजित टीसीसी प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में टीसीसी हीरोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीसीसी टाइटंस को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीसीसी टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। टीम की ओर से संजीव कुमार ने तेजतर्रार 49 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं अजय गुप्ता ने 31 रन और अनुज कुजूर ने 22 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीसीसी हीरोज की ओर से गेंदबाजी में शुभम अहीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट झटके। यह भी पढ़ें- नोबल सीसी ने डायमंड सीसी को 43 रन से हरायाटीसीसी हीरोज का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.