रांची, अगस्त 20 -- रांची। मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल द्वारा गुरुवार को 2027 बैच के विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें टीसीएस प्रतिनिधियों (सयांतन बास्के व श्रेष्ठ) ने छात्रों को प्लेसमेंट प्रक्रिया, पात्रता और आगामी लिखित टेस्ट की जानकारी दी। उन्होंने सीमित सीटों के कारण समय पर रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी और विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में प्लेसमेंट कन्वेनर डॉ. सुभांकर अईच और अनुभव चक्रवर्ती समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...