फरीदाबाद, मार्च 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मानव रचना कार्पोरेट क्रिकेट चैलेंज में शनिवार से नॉक आउट मुकाबले शुरू हुए। पहले मुकाबले में टीसीएस ग्रुप ने वेव ग्रुप को 132 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया। वहीं दूसरे मुकाबले में एसीई ने एसईसी-आरजेएमटी को छह विकेट से हराया। टीसीएस ग्रुप ने बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 316 रन बनाए। नितिन चड्ढा ने 74, रितेश नैय्यर ने 68 और अर्नव मल्होत्रा ने 53 रन बनाए। वेव ग्रुप की ओर से सचिन नागर ने तीन, राजन त्रिपाठी ने दो और दीपक कुमार ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेव ग्रुप की टीम 184 रन पर आलआउट हो गई। नवीन बिष्ट ने 53, रोहित सिंह ने 38 और राजन त्रिपाठी ने 28 रन बनाए।टीसीएस की ओर से अंकुर देओल व नितिन चड्ढा ने दो-दो और सचिन जांगड़ा व शुभम ने एक-एक विकेट लिया। नित...