नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी ने टीशर्ट विवाद के बाद अब सफाई पेश करते हुए माफी मांगी है। अर्जुन और नेहा हाल ही में एक स्क्रीनिंग इवेंट में पहुंचे थे। यहां पर नेहा एक कैजुअल टीशर्ट पहनकर आई थीं जिस पर मिक्की माउस बना हुआ था और उर्दू/अरबी में 'अल्लाह', 'रसूल' और 'मोहम्मद' जैसे कुछ शब्द लिखे हुए थे। इसके अलावा इस टीशर्ट पर इस्लामिक पवित्र प्रतीक 'मुहर-ए-नबूवत' की आकृति बनी हुई थी। तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए तो लोगों ने नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया। अब अर्जुन और नेहा ने इस मामले पर सफाई पेश की है।अर्जुन-नेहा ने पोस्ट करके दी सफाई अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने एक इंस्टा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि यह टीशर्ट उन्हें उनके एक फैन ने बैंकॉक ट्रिप के दौरान दी थी। क्योंकि उ...