रांची, अगस्त 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत विद्यार्थियों का धरना बुधवार को भी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी रहा। प्रशासन की संभावित कार्रवाई को लेकर दिनभर विद्यार्थियों के बीच ऊहापोह की स्थिति बनी रही। मंगलवार देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम के धरना स्थल पर पहुंचने के बाद कई छात्र रातभर जागते रहे। उन्हें शक था कि प्रशासन उन्हें धरनास्थल से हटाने की कार्रवाई कर सकता है। हालांकि, बुधवार को ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्यार्थियों ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन चाहे जो कदम उठाए, मांगें पूरी होने तक वे आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। बुधवार को आंदोलनरत कई छात्रों ने अपनी टी-शर्ट पर ही अपनी मांगें लिख लीं। किसी की टी-शर्ट पर परीक्षा रद्द करने की मांग थी...