घाटशिला, अगस्त 26 -- धालभूमगढ़। प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ में स्टील स्ट्रिप व्हील लिमिटेड जमशेदपुर की ओर से 50 टीवी पीड़ितों को पौष्टिक आहार किट दी गई। किट में मूंग , तुवर , मसूर,चना 1 किलो,गुड, मूंगफली सरसो तेल थे। यह किट टीवी पीड़ित को स्वयं व्यवहार के लिए 1 महीने के लिए दिया जाता है। मौके पर कंपनी एचआर हेड दीपक कुमार तथा एच आर धर्मेंद्र कुमार एडमिन अनूप कुमार दास तथा अशोक कुमार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीपीएम अभय कुमार सिंह तथा शरद बेरा एवं गोपीनाथ दास उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...