फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। टीवी रिचार्ज के पैसे वापस दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 31 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम सेंट्रल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अनील कुमार अटवाल निवासी मोतीलाल नेहरू कैंप, जेएनयू साउथ वेस्ट दिल्ली हाल किरायेदार विष्णु इंकलेव इस्माइलपुर, फरीदाबाद ने बताया कि 25 नवंबर 2025 को उनके घर पर लगे टीवी का रिचार्ज समाप्त हो गया था। उन्होंने टीवी स्क्रीन पर दिखाई दे रहे स्कैनर के माध्यम से 300 रुपये का रिचार्ज किया, लेकिन टीवी चालू नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- बैंक खाते से 40 हजार रुपये की साइबर ठगी इसके बाद 26 नवंबर को उन्होंने गूगल से एयरटेल का कस्टमर केयर नंबर लेकर संपर्क किया। उन्हें बताया गया कि उनके 300 रुपये दो-तीन...