लातेहार, मार्च 31 -- लातेहार। शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय परिसर में टीवी मुक्त भारत जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना एवं जिला यक्ष्मा समिति, लातेहार के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने टीवी मुक्त भारत अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने स्वयंसेवकों को अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान जिला यक्ष्मा समिति के प्रतिनिधि विनय कुमार बादल, लवली राम एवं मदन लाल गुप्ता ने भी उपस्थित स्वयंसेवकों को टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूक किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...