संतकबीरनगर, मार्च 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम संतकबीरनगर जिले के खाड़ी देशों में जारी तनाव और बमबारी की खबरों ने वहां रह रहे भारतीयों के परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। जैसे ही टीवी चैनलों पर बमबारी और युद्ध जैसे हालात की खबरें प्रसारित हो रही हैं, वैसे ही कस्बे और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले परिजन सहमे नजर आ रहे हैं। लोग दिन-रात टीवी से चिपके हुए हैं और हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। परिजनों का कहना है कि अभी तक उनके अपने सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन यदि हालात और बिगड़े या युद्ध का दायरा बढ़ा तो रोज़गार, आवागमन और सुरक्षा को लेकर गंभीर दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। इसी आशंका के चलते लोग बार-बार फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से अपनों का हालचाल ले रहे हैं। कस्बे के पश्चिमटोला मोहल्ला निवासी नजीर अहमद, इसरार अहमद, शकील अहमद और अकील अहमद वर्त...