शिमला, अक्टूबर 19 -- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में टीवी चैनल 'आजतक' की एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला वाल्मीकि समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दर्ज हुआ है। शिकायत के अनुसार अंजना ओम कश्यप ने अपने चैनल के एक कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिससे समुदाय में गहरी नाराजगी फैली है। शिमला के सदर पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर धारा 3(1)(v) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और धारा 299 बीएनएस के तहत पंजीकृत की गई है। शिकायतकर्ता प्रीत पाल मट्टू, बाबा साहेब अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी शिमला के अध्यक्ष हैं। शिकायत में कहा गया है कि 8 अक्तूबर को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर आजतक चैनल का एक वीडियो देखा था। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.