टीवीएस क्रेडिट कर्मचारी पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, जून 23 -- हरदोई। एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर ग्राहकों से लाखों रुपये वसूल कर कंपनी के खाते में जमा न करने का आरोप लगा है। टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज लिमिटेड के रीजनल लीगल मैनेजर आशीष कुमार की शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कंपनी के फील्ड कलेक्शन एग्जीक्यूटिव महेंद्र कुमार निवासी अतरौली का काम ऋणी ग्राहकों से मासिक या त्रैमासिक किस्तें वसूल कर उन्हें कंपनी के बैंक खाते में समय पर जमा करना था। महेंद्र ने 16 ग्राहकों से ऋण समाप्ति और किस्तों के रूप में कुल 6,44,955 रुपये वसूल किए। इसमें से 5,78,955 रुपये कंपनी के खाते में जमा न कर हड़प लिए। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महेंद्र कुमार के विरुद्ध विश्वासघात, अमानत में खयानत, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.