फतेहपुर, मार्च 19 -- अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के गुड़इनपुर गांव में दो दिन से लापता वृद्ध का शव बुधवार शाम गांव के पास टीले के नीचे मिला। 75 वर्षीय चंद्र प्रकाश दो दिन पहले गांव के समीप टीले पर बैठा था। इसी दौरान अचानक गिर जाने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बुधवार शाम ग्रामीणों ने टीले के नीचे शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...