आगरा, अप्रैल 11 -- टीयर्स दिव्यांग संस्थान में वन डे फन डे मनाया गया । जिसमें खेल-खेल में मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत फाइन मोटर और ग्रौस मोटर जैसे रोचक खेलों से हुई, जिनके माध्यम से बच्चों की एकाग्रता सूक्ष्म कौशल और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बढ़ावा दिया गया। इसके बाद क्लास रूम रेस में बच्चों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ भाग लिया और प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा म्यूजिकल चेयर गेम। वन डे-फन डे का दिन बच्चों के चेहरे पर बहुत मुस्कान लाया उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और सीखने को एक आनंददायक अनुभव बना दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसीपी अमीषा ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ावा मिलता है। संस्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.