आगरा, जुलाई 12 -- टीयर्स के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र का शुभारंभ हुआ। केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने शुभारंभ किया। कहा कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता के लिए ऐसे केंद्र समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने टीयर्स संस्था द्वारा पिछले 35 वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था को शुभकामनाएं दीं। संस्था की निदेशक डॉ. रीता अग्रवाल ने प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र की सेवाओं और उद्देश्यों की जानकारी दी। बताया कि केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवश्यक परामर्श, सहायक उपकरण, पुनर्वास सेवाएं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर एलिम्को के नोडल अधिकारी एसके रथ, प्रवीणा राजावत पार्षद शास्त्रीपुरम, गौरव शर्मा पार्...