आगरा, अप्रैल 10 -- टीयर्स आगरा के विशेष बच्चों ने शहर का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल बॉयज टीम ने गोटिया कप राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग स्टेडियम ग्वालियर में आयोजित की गई थी। जिसमें आगरा से प्रतिनिधित्व कर रहे टीयर्स बौद्धिक दिव्यांगजन संस्थान के गौरव और शशांक ने सिल्वर मेडल जीतकर उत्तर प्रदेश व आगरा का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि अमित रत्नगर और भरत गुलानी सहित स्पेशल ओलंपिक्स भारत के प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलंपिक भारत के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे ने भी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्...