नई दिल्ली, मार्च 12 -- भारतीय टीम ने तीसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी से शुरू हुआ जीत का यह सिलसिला 2024 में रोहित शर्मा से होते हुए अब सूर्यकुमार यादव तक पहुंचा है। उन्होंने भारत को टी-20 विश्व कप 2026 में खिताबी जीत दिलाई है। 8 मार्च को विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम ने इस जीत का जश्न मनाया। इसके बाद खिलाड़ी अपने-अपने घर को रवाना हुए। विश्व कप में मिली खिताबी जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लगातार इंटरव्यू सामने आ रहे हैं। इसी सिलसिले में इंटरव्यू के दौरान उनके द्वारा दिया गया एक बयान काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अक्षर पटेल को टीम से ड्रॉप करने के बाद बापू की क्या प्रतिक्रिया थी, इसके बारे में बताया है। अक्षर पटेल तब गुस्सा हुए थे और उस दौरान कप्तान ने अक्ष...