बरेली, अप्रैल 1 -- बरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बरेली अंडर-16 टीम चयन के लिए बुधवार को मैच कराए गए। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि मैचों के प्रतिभावान खिलाड़ियों द्वारा जिले की टीम चुनी जाएगी। बुधवार को गंगाशील स्टेडियम में बरेली सी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 28.2 ओवरों में 129 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली ए की टीम ने 24.1 ओवरों में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑब्जर्वर ओपी कोहली द्वारा टीम का चयन किया जाएगा। मैच के दौरान सरफराज वली खां, आदर्श तिवारी, राकेश शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.