वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी। वीएनसी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से शुक्रवार को विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-5 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला जय हो-11 और टीम वायु के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम वायु ने तय 8 ओवर में 79 रन बनाए। जवाब में उतरी जय हो-11 की टीम लक्ष्य नहीं प्राप्त कर सकी और उसे 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता का शुभारंभ पार्षद विनय कुमार शादेजा ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक अभिनय सिंह हैं। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अभिनय रघुवंशी, सचिव प्रांजल सिंह, खेल संयोजक श्रेयांश सिंह, दिव्यांश सिंह, सौरभ सिंह, अभिषेक सिंह, अभिषेक सिंह गोल्डी, तेज विजय सिंह, शाश्वत सिंह, हर्ष सिंह एवं चिरायु आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...