लखनऊ, जनवरी 20 -- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब यूपी फाउंडेशन की सेक्शन 8 कंपनी में नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए मंगलवार को ओरिएंटशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कुलपति प्रोफेसर जेपी पाण्डेय ने अध्यक्षता करते हुए सभी कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की बात कही। कहा कि कंपनी का लक्ष्य प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को उच्च शिखर पर पहुंचाना है। ऐसे में यह लक्ष्य को पाना तभी संभव है जब कर्मचारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करें। टीम के रूप में कार्य करके किसी भी लक्ष्य को आसानी से पाया जा सकता है। इस मौके पर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के रूप में वित्त अधिकारी केशव सिंह ने भी सभी कर्मचारियों को इनोवेशन हब के उदेश्यों के बारे में बताया। डीन इनोवेशन प्रोफेसर बीएन मिश्रा ने कहा कि कंपनी को विश्व पटल पर ...