लखनऊ, जून 28 -- नीरू कपूर मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए लीग मुकाबलों में सीएएल ब्लैक और टीम ब्राउन ने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक प्राप्त किये। एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में सीएएल ब्लैक ने सीएएल सिल्वर को 27 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएएल ब्लैक ने 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 142 रन बनाये। जवाब में सिल्वर की टीम 25 ओवर में छह विकेट खोकर 115 रन ही बना सकी। विजयी टीम से कुशाग्र सिंह ने तीन विकेट चटकाये और 18 रन बनाये।दूसरे मैच में टीम ब्राउन ने टीम ऑरेंज को रोमांचक मुकाबले में चार रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ब्राउन ने निर्धारित 25 ओवर में तीन विकेट खोकर 191 रन बनाये। वेदांश ने 74 गेंदों में 16 चौके और तीन छक्के की बदौलत 104 रन बनाये। जवाब में ऑरेंज की टीम 24.1 ओवर मे...