जमशेदपुर, जून 26 -- सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने पोटका में ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत पर स्वत: संज्ञान लेकर एक टीम गठित किया। टीम द्वारा छात्रा के गांव तथा पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पोटका में स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गई। उक्त शिविर में 34 संदेहास्पद मलेरिया के लक्षण वाले रोगियों के जांच में एक मलेरिया का मरीज मिला जिसको फौरन दवा दी गई टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जाकर वार्डन रूमा हलधर से भी उक्त मामले पर समीक्षा की। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावड़िया ने शाम को एक आपातकालीन बैठक आयोजित कर प्रभावित गांव में मलेरिया जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मौसमी बीमारियों की रोकथाम डॉ. मृत्युंजय धावड़िया ने डेंगू एवं मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, मलेरिया की जा...