हरदोई, मार्च 24 -- हरियावां। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा ने मंगलवार दोपहर विकास खंड कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। बीडीओ रत्नेश सिंह, एपीओ, लेखाकार, वरिष्ठ सहायक एवं तकनीकी सहायक समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अन्ना मवेशियों की समस्या उठाई। सीडीओ ने बीडीओ को निर्देशित किया कि टीम बनाकर आवारा मवेशियों को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाया जाए। सीडीओ ने विभिन्न पटल पर रखे अभिलेखों और पत्रावलियों का सही से रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने आरटीआई रजिस्टर एवं जनसुनवाई पंजिका की जांच की। राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त से कराए गए कार्यों की पत्रावलियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों से संबंधित नोटशीट व एमबी पर जेई सहित संबंधित अधिकारियों के नाम, पदनाम व मुहर स्पष्ट रूप से अंकित की जाए। सा...