टीम ने 260 करोड़ की सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया
गाज़ियाबाद, जून 22 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। जिला प्रशासन ने सोमवार को डासना क्षेत्र में लगभग 260 करोड़ रुपये मूल्य की 250 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा प्राप्त कर लिया है। साथ ही प्रशासन ने भूमि पर चेतावनी संबंधी बोर्ड भी लगा दिए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि दो माह पहले शिकायत मिली थी कि ग्राम डासना, परगना डासना स्थित खसरा संख्या-33 की जमीन सरकारी है। उस पर भूमाफिया अवैध कब्जा कर रहे हैं। इसको लेकर एक जांच की गई। जांच में पता चला कि करीब 20 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में वर्ष 1359 फसली से सरकारी भूमि के रूप में दर्ज है। इसके बाद सरकारी अभिलेखों के आधार पर राजस्व विभाग, पुलिस और अन्य विभागों की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का निरीक्षण किया तो पाया कि वास्तव में जमीन सरकारी है। सोमवार को मामले में कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.