अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- अम्बेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के जरिए शहरों व कस्बों में महिलाओं व युवतियों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। शुक्रवार को हंसवर थाना क्षेत्र के मोकूलपुर में मिशन शक्ति टीम ने चौपाल लगाया। इस दौरान युवतियों व किशोरियों से उनकी समस्याएं जानी गई। साथ ही उन्हें आपातकालीन नंबरों की जानकारी देने के साथ ही उसकी उपयोगिता को भी बताया गया। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों को भी शिक्षित करने का पूरा मौका दें। जब बेटियां पढ़ेंगी तभी उनके जीवन में नया बदलाव तय होगा। इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में चौपाल व जागरूकता अभियान चलाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी पात्रों को दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...