बरेली, मई 16 -- नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड टीम ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता का आकलन किया। टीम ने मरीजों के ओपीडी पंजीकरण से लेकर डॉक्टरों द्वारा परामर्श, भर्ती प्रक्रिया, उपचार और वार्ड से डिस्चार्ज तक की पूरी व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों और वार्डों का भ्रमण किया। विशेष रूप से ऑपरेशन थिएटर (ओटी), एआरटी, बच्चा वार्ड, फिजियोथेरेपी, मनकक्ष और एनसीडी विभाग की व्यवस्थाओं को विस्तार से परखा गया। टीम ने विभागों में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की। यह भी पढ़ें- पलामू जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्र हुए एनक्वास सर्टिफाइड, मिलेगी बेहतर हेल्थ सुविधा टीम ने भर्ती मरीजों...