भागलपुर, मार्च 21 -- नवगछिया। निज संवाददाता। सिविल सर्जन भागलपुर के निर्देश पर एसीएमओ के नेतृत्व में चार सदस्यों की टीम सीएचसी इस्माईलपुर में महिला डाटा ऑपरेटर द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार पर शारीरिक शोषण के आरोप की जांच शुक्रवार की। टीम के नेतृत्वकर्ता ने बताया कि आरोपों के संदर्भ में डाटा ऑपरेटर से मौखिक व लिखित बयान लिया गया। सीएचसी की अन्य महिला व पुरुष कर्मियों का भी अलग-अलग बयान लिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से जानकारी ली गयी। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सिविल सर्जन भागलपुर को उचित कार्रवाई हेतु रिपोर्ट समर्पित किया जायेगा। जांच टीम में डॉ. सीमा कुमारी, जिला स्वास्थ्य समिति, रितु कुमारी, मैनेजर प्रोग्राम पीएस आई इंडिया व अक्षय कुमार झा, जिला समन्वयक उर्मिला इंटरनेशनल, भागलपुर शामिल थे।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.