बिजनौर, दिसम्बर 17 -- महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध जिला चिकित्सालय में नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन नई दिल्ली से आए हुए प्रोफेसर डॉ. नितिन लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज डीएनबी एनेस्थीसिया का पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए निरीक्षण किया। शीघ्र ही इस मेडिकल कालेज को इस विशेषज्ञता के लिए चार सीट मिलने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संपूर्ण चिकित्सालय, ओटी, आईसीयू ,ब्लड बैंक, लॉन्ड्री, सीएसडी, किचन, छात्रावास, ओपीडी इत्यादि का निरीक्षण किया एवं सभी रिकॉर्ड की जांच की। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य डा. उर्मिला कार्या मौजूद रही। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में निरंतर बेहतर एजुकेशन एवं चिकित्सा के प्रयास किया जा रहे हैं। विभाग अध्यक्ष एनेस्थीसिया एवं डीएनबी कोऑर्डिनेटर डा. तुहिन वशिष्ठ ने बताया कि अभी चार सीटो...